होली की कवितायेँ – अर्विना गहलोत

******आयो मस्त फगुनवा ******
आयो मस्त फगुनवा, खेले फाग री
केसरिया रंग घोलो है ,जा फाग में री
श्याम सलोने कहां गए , जाय ढूंढो री
देखो श्याम गलिन में , पेड़ की ओट दुबको री
राधे जी को  ढ़ूढत , हे गई शाम री
श्याम  ग्वाल बाल संग,  खेले फाग री
सखि भर भर मटकी लाई ,नीले पीले रंग री
श्याम तन सब रंग , उडेलो जा फाग में री
आँगन आँगन हे रही , कीचम कीच जा फाग री
आसमान में उड़त गुलाल ,मुख  हे रहे लाल री
आयो मस्त फगुनवा, खेले फाग री
***** होली आई रे ******
सर्द हवाओं में गरमाहट आई रे।
सखी होली आई रे होली आई रे ।
आयो मन मस्त फगुनवा ।
हर मुख भयो गुलाल सो ।
गौरी को मन हरषायो री ।
कान्हा संग खेलू होरी ।
आओ री जाय नीलो पीलो करदो ।
जाने उधम बड़ो मचायोरी ।
मेरी साड़ी पे रंग डार गयो ।
मतवालो सराबोर कर गयो री ।
हाथ जोआय जाय नाय छोड़ूंगी ।
जाय पूरो रंग में तो बोरुंगी ।
चाहे ये हे जाय री  बेहाल ।
चाहे मोहे गारी दे यशोदा को लाल।
नाय  छोड़ूंगी अब की होरी में ।
सर्द हवाओं में गरमाहट आई रे।
सखी होरी आई रे होली आई रे।
- अर्विना गहलोत

पता- जिला इलाहाबाद प्रयागराज , यू पी , राज्य-उत्तर प्रदेश
शिक्षा-एम एस सी वनस्पति विज्ञानन ,वैद्य विशारद
सामाजिक क्षेत्र- वेलफेयर
विधा -स्वतंत्र
प्रकाशन-दी कोर ,क्राइम आफ नेशन, घरौंदा, साहित्य समीर प्रेरणा अंशु ,  नई सदी की धमक , दृष्टी लघुकथा  साझा संग्रह, शैल पुत्र ,परिदै बोलते है  भाषा सहोदरी लघुकथा संग्रह, साहित्य सागर महिला विशेषांक, संगिनी गुजरात, अनूभूती ,सेतु अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका
 बाल भारती दिल्ली ,   लोक चिंत  मासिक , अनुगुंजन सांझ लघुकथा संग्रह, आधी आबादी का पूरा राग कविता संग्रह  , समाचार पत्र हरिभूमि ,समज्ञा ,  डाटला , ट्र टाईम्स दिन प्रतिदिन, सुबह सवेरे, साश्वत सृजन,लोक जंग अंतरा शब्द शक्ति, खबर वाहक ,गहमरी अचिंत्य साहित्य डेली मेट्रो वर्तमान  अंकुर नोएडा   , हमारा मेट्रो भोपाल, अमर उजाला  डीएनस दैनिक न्यायसेतु  , नव प्रदेश कानपुर
नई दुनिया , दैनिक भास्कर की मधुरिमा , नायिका नई दुनिया , साहित्य लोक बिजनौर , साहित्य केसरी जयपुर  सत्य की मशाल भोपाल , मगसम पत्रिका  ,श्रेष्ठ कवियत्रि पुरुस्कार साहित्य सागर २०१७

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>