१] नारी आभार
संसार कर्जदार
तुझे नमन् ॥
२] नारी नमन्
है खिलता चमन्
सफल बन॥
३] प्रेरणा है तू
अभिमान भी है तू
देवी रूप तू ॥
४] हासिल कर
शिक्षा का अधिकार
तोड दिवार ॥
५] तोड जंजीर
लिख तू तकदीर
नारी तू नीर॥
६] नारी तू नीर
जिंदा तुझमें धीर
बन गंभीर ॥
७] पूजे संसार
तुझसे घर बार
तेरा आभार ॥
८] माता का प्रेम
दैवीय अवतार
वो ही संसार ॥
९] ले तलवार
मत सह तू वार
है अवतार ॥
१०] चंडी बन तू
रोंद कर क्रूरता
दे अभिशाप ॥
११] नारी हुंकार
दरिंदे फटकार
बचा तू लाज ॥
- शालिनी ‘शालू’
जन्मस्थान- अलवर जिला (राज्य – राजस्थान)भारत
शिक्षा- एमए (हिन्दी साहित्य) बी़एड
प्रकाशित कृतियां -
. ईडिया टूडे पत्रिका ,नोहर तहसील(rajasthan) (लुप्त होता sanskrati का सौन्दर्य ) निबन्ध,
(कुदरत का प्रतिशोध) निबन्ध व अन्य रचनाएं । 2013
पुष्पवाटिका पत्रिका (U.p.)(लोकपाल बिल)
अखण्ड भारत पत्रिका .दिल्ली(स्वप्न से यर्थाथ तक . . )हर नारी भारत का अभिमान है .., जुलाई2014
साहित्यरागिनी वेब पत्रिका .सांचोर (परिचर्चा :- साहित्य मे अश्लीलता का घालमेल कितना सही? कितना गलत) 2014 जुलाई अंक
साहित्य रागिनी वेब पत्रिका,सांचोर (ईमानदारी की दस्तक) २०१४
वास्तविक आजादी की ओर पाक्षिक पत्रिका ,नोहर तहसील राजस्थान२०१५ (मां का ममत्व ,गौ की पुकार ,वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई )
प्राप्त सम्मान -
* *वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई गौरव सम्मान 2014 * * दिल्ली
पता- नोहर तहसील ,जिला हनुमानगढ़(राजस्थान)