सपना मांगलिक “प्राइड ऑफ़ नेशन “ सम्मान से सम्मानित

रविवार १५ नवम्बर  को लखनऊ के चारबाग स्थित रवीन्द्रालय ऑडिटोरियम में सीमापुरी टाइम्स ,मेहर टाइम्स ,आरोग्य दर्पण पत्रिका एवं हमराह फौंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित “प्राइड ऑफ़ नेशन” सम्मान समारोह में देश –विदेश की कुल चालीस हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा गया जिनमे आगरा की प्रसिद्द रचनाकार सपना मांगलिक को साहित्य की हर एक विधा ,यथा -संपादन ,लेखन ,काव्य ,पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए असम  ,उडीसा एवं झारखंड के पूर्व राज्यपाल सर सैय्यद शिपते राजिद ,भारत सरकार के पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ ओ पी सिंह ,वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता श्री शिवमंगल जोहरी ,समाज सेवी मनमोहन तिवारी ,अपर स्वास्थ्य महानिदेशक टी.एस .थानवी द्वारा राष्ट्र गौरव सम्मान से नवाजा गया .कार्यक्रम का संचालन कृषि मंत्रालय के सहायक निदेशक और खरी –खरी फेम किशोर श्रीवास्तव जी ने किया .

 

- सपना मांगलिक

सम्प्रति–उपसम्पदिका-आगमन साहित्य पत्रिका ,स्वतंत्र लेखन, मंचीय कविता,ब्लॉगर

संस्थापक – जीवन सारांश समाज सेवा समिति ,शब्द  -सारांश ( साहित्य एवं पत्रकारिता को समर्पित संस्था  )

                    

Leave a Reply