वर्ष नव हर्ष नव
जीवन संघर्ष नव।
जीवन संघर्ष नव।
काल का दुर्धर्ष नव
खुशियों का उत्कर्ष नव।।
खुशियों का उत्कर्ष नव।।
दूर हो अमर्ष धर्ष
प्रगति का तर्ष नव
शान्त हो सामर्ष स्वर।।
प्रगति का तर्ष नव
शान्त हो सामर्ष स्वर।।
वर्ष नव, हर्ष नव
जीवन संघर्ष नव।
जीवन संघर्ष नव।
स्पर्धा का घर्ष नव
प्रगति का तर्ष नव
जीवन संघर्ष नव
वर्ष नव हर्ष नव।
प्रगति का तर्ष नव
जीवन संघर्ष नव
वर्ष नव हर्ष नव।
नवल गीत नवल राग
नव किसलय नव पराग
नित नवीन अनुपम अनुराग
नव कुसुम प्रमुदित समाज।
नव किसलय नव पराग
नित नवीन अनुपम अनुराग
नव कुसुम प्रमुदित समाज।
वर्ष नव हर्ष नव
जीवन संघर्ष नव
नव जीवन नव उमंग
नव स्वर नव प्रसंग
नवल चाह नवल राह
जीवन संघर्ष नव
नव जीवन नव उमंग
नव स्वर नव प्रसंग
नवल चाह नवल राह
जीवन के नव तरंग
जीवन की रीत नवल
जीवन की प्रीत नवल
संगीत नवल मीत नवल
जीवन की जीत नवल
वर्ष नव हर्ष नव
जीवन संघर्ष नव।।
जीवन की रीत नवल
जीवन की प्रीत नवल
संगीत नवल मीत नवल
जीवन की जीत नवल
वर्ष नव हर्ष नव
जीवन संघर्ष नव।।
- डॉ धनंजय कुमार मिश्र