नया वर्ष हो
खुशहाली का
सबने है फ़रमाया
खुशहाली का
सबने है फ़रमाया
लगे होर्डिंग विश करने को
चैनल चले, भुनाने
अरकाइव से प्रकट हुए फिर
किस्से नए-पुराने
चैनल चले, भुनाने
अरकाइव से प्रकट हुए फिर
किस्से नए-पुराने
‘अ आ इ ई’ से
‘ज्ञ’ ज्ञानी तक
शब्दों की सब माया
‘ज्ञ’ ज्ञानी तक
शब्दों की सब माया
एक बरस में क्या करना था
क्या कुछ हैं कर पाये
बड़ा कठिन है महागणित यह
मौन हुए ‘सरमाये’
क्या कुछ हैं कर पाये
बड़ा कठिन है महागणित यह
मौन हुए ‘सरमाये’
पाई का भी
मान वही है
सूत्र कहाँ बन पाया
मान वही है
सूत्र कहाँ बन पाया
पोल नृत्य की गहराई में
खोये मन सैलानी
आँखों में कुछ नशा चढ़ा है
खोज रहे हैं पानी
खोये मन सैलानी
आँखों में कुछ नशा चढ़ा है
खोज रहे हैं पानी
खुश हैं
इतनी-सी दुनिया में-
खाया खूब कमाया।
इतनी-सी दुनिया में-
खाया खूब कमाया।
- अवनीश सिंह चौहान
युवा कवि, अनुवादक, सम्पादक
जन्म : 04 जून, चन्दपुरा (निहाल सिंह), इटावा, उत्तर प्रदेश
शिक्षा: अंग्रेज़ी में एम.ए, बी.एड, एम.फिल एवं पीएचडी
कृतित्व एवं व्यक्तित्व :
(1) ‘शब्दायन’, उत्तरायण प्रकाशन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
(2) ‘गीत वसुधा’, युगान्तर प्रकाशन, दिल्ली
(3) मेरी शाइन (आयरलेंड) द्वारा सम्पादित अंग्रेजी कविता संग्रह ‘ए स्ट्रिंग ऑफ़ वर्ड्स’, 2010
(4) डॉ चारुशील एवं डॉ बिनोद द्वारा सम्पादित अंग्रेजी कवियों का संकलन ‘एक्जाइल्ड अमंग नेटिव्स’
(5) आधा दर्जन से अधिक अंग्रेजी भाषा की पुस्तकें कई विश्वविद्यालयों में पढ़ी-पढाई जा रही हैं
(6) ‘टुकड़ा कागज़ का’ (नवगीत संग्रह), 2013 (प्रथम संस्करण) एवं 2014 (द्वितीय संस्करण- पेपरबैक)
(7) ‘बुद्धिनाथ मिश्र की रचनाधर्मिता’ पुस्तक का संपादन, 2013
(8) वेब पत्रिका पूर्वाभास का सम्पादन
(9) वेब पत्रिका कविताकोश से ‘प्रथम अंतर्राष्ट्रीय कविता कोश सम्मान’
(10) मिशीगन-अमेरिका से ‘बुक ऑफ़ द ईयर अवार्ड’
(11) राष्ट्रीय समाचार पत्र ‘राजस्थान पत्रिका’ का ‘सृजनात्मक साहित्य पुरस्कार’ प्राप्त
(11) अभिव्यक्ति विश्वम् (अभिव्यक्ति एवं अनुभूति वेब पत्रिकाएं) का ‘नवांकुर पुरस्कार’
(13) उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान- लखनऊ का ‘हरिवंशराय बच्चन युवा गीतकार सम्मान’

संप्रति : प्राध्यापक- अंग्रेजी
स्थाई संपर्क: ग्राम व पोस्ट चन्दपुरा , जनपद- इटावा (उत्तर प्रदेश)