दिल – जिगर से भी प्यारी , है तुम्हारी चिट्ठीयां
जान जाती लौट आती , पा तुम्हारी चिट्ठीयां
घेर लेतीं है कभी जब , गम -ए- तन्हाई हमें,
गुद-गुदाती – खिलखिलाती – मुस्कराती चिट्ठीयां
एक वो तस्वीर तेरी , देख जीते है जिसे ,
पूछती है रोज हमसे , कैसी लगती चिट्ठीयां
यादों की ताबीरे इनमे , जीने का तासीर है,
रूसबा जब करता जमाना , तब रिझाती चिट्ठीयां
बच्चों सी मासूम दिखती , माँ के लगती प्यार सी,
और सनम की बिंदया जैसी , ये चमकती चिट्ठीयां
चिट्ठीयों का ये चलन , ‘‘सागर’’ खत्म ना हो कभी,
लिख सके चिट्ठी ना जो , उनको चिढाती चिट्ठीयां !!
- डॉ नरेष कुमार ‘‘सागर’’
जन्म स्थान - ग्राम – भटौना, जिला – बुलन्दषहर – उ0प्र0!
गतिविधयां - संवाददाता – फारर्वड प्रेस,नई दिल्ली, मंत्री – काव्यद्वीप , अतिथि संपादक – इक्कीसवी सदी के श्रेश्ठ रचनाकार – दिल्ली, पूर्वसहसम्पादक – गौरव विचार पत्रिका, सहसंपादक – फोर्स मिषन , प्रदेष सचिव – पत्रकार वालफेयर एसोसिएसन, उ0प्र0, जिला सचिव – आॅल प्रेस एण्ड राईटर्स एसोसियषन , लखनउं, मुख्य सलाहकार- पंचषील भारत, राश्टीय कोशाध्यक्ष – जन जागृति विकाष संस्था , अखिल भारतीय साहित्य परिशद – सदस्य , क्षेत्रीय व राश्टीय कवि सम्मेलनो में मंचासीन, अभिनय व मंच संचालन, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि !
उपलब्धियां - डॉ अम्बेडकर फैलोसिप से सम्मानित- नई दिल्ली, मानव मित्र सम्मान दो बार ‘‘पूर्व राज्यपाल श्री माता प्रसाद जी द्वारा‘‘, अमिताभ खण्डेलवाल स्मृति पुरस्कार- मुजफ्फरनगर , अमन सिंह आत्रेय पुरस्कार- मेरठ , संस्कार भारती पुरस्कार , षषी – सुशमा स्मृति पुरस्कार , गंगा – जमुनी पुरस्कार , संत गंगादास पुरस्कार ,आगमन साहित्य सम्मान व अन्य साहित्यक , सामाजिक व राजनैतिक पुरस्कारो से सम्मानित !
प्रकाश्य - चेतना हिन्दी – यू0एस0ए0, गजाला , सरस सलिल , कुसुम परख ,फारर्वड प्रेस ,हाषिये की आवाज, वंचित जनता, हम दलित, बयान ,बहुजन भूमि, मूल नायक, दलित प्रहरी ,सारर्प रिपोर्टर , अभिनव , अमर उजाला , दैनिक जागरण , गौरव विचार , आदि पत्रिकाओं में काव्य संकलन – -इस मौसम से उस मौसम तक , गुफतगू , षब्द प्रवाह – गजल संग्रह , काव्यषाला , युवा रचनाकार संगम , इक्कसवी सदी के श्रेश्ठ रचनाकार , काव्यद्वीप भाग एक व दो, काव्यमाला संग्रह ,कलमकार संग्रह , षंदल सुगंध , नई सुबह की आस आदि राश्टीय व अन्तराश्टीय पत्र – पत्रिकाओं में प्रकाषित लेख , पत्र, कहानियां, गीत – गजल, निबन्ध आदि !
अभिरूची - साहित्य लेखन , स्वतंत्र पत्रकारिता , अभिन्य , मंच संचालन , समाज सेवा व राजनैतिक गतिविधयां आदि !
पता - ग्राम – मुरादपुर , जिला – हापुड