इश्क को झुका नहीं सकता
इश्क को झुठला नहीं सकता
जिन्दा हैं आज भी मोहब्बतें
इश्क को कोर्इ दफना नहीं सकता।
इश्क की कोर्इ परिभाषा नहीं
इश्क का कोर्इ पैमाना नहीं
बसा है कर्इ रूपों में इश्क
इश्क इबादत है वासना नहीं।
है अजनबियों का मैला यहाँ
इक जाता इक आता यहाँ
सबको रंग दो इश्क के रंग में
कल कौन किस मोड़ पर मिले यहाँ।
जब इश्क का सहारा मिले
लहरों में किनारा मिले
इश्क भुलाए दीन औ धर्म
इश्क में खुशियाँ मिलें।
-कीर्ति श्रीवास्तव
जन्म :- 06 जुलार्इ, भोपाल (म.प्र.)
शिक्षा :- एम.काम., डी.सी.पी.ए.
लेखन विधाएं :- कहानी कविता गजल आलेख बाल साहित्य
प्रकाशन :- राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय प्रतिषिठत पत्र- पत्रिकाओं में कविता, गजल,गीत, कहानी , आलेख एवं बाल साहित्य प्रकाशित।
प्रसारण :- अकाषवाणी , भोपाल
पुरस्कार और सम्मान:- अनेक राष्ट्रीय एवं प्रादेषिक सम्मान
संप्रति :- सम्पादक साहित्य समीर दस्तक (मासिक पत्रिका) संचालक विभोर ग्राफिक्स एवं प्रकाशन
सह संपादक राष्ट्र समर्पण (मासिक अखबार, नीमच)
अन्य :- भोपाल से प्रकाशित शिक्षा और साहित्य से जुड़े साप्ताहिक हिन्दी अखबार प्रेसमेन में 8 वर्ष तक प्रबंध संपादक। अनेक कार्यक्रमों में पत्र-वाचन
प्रकाषनाधीन :- बाल कविता संग्रह
मेहनत का फल होता मीठा
गीतिका संग्रह मन की बात
स्थायी पता:- कोलार रोड, भेपाल