होरी आयी ,होरी आयी

होरी आयी ,होरी आयी
बूढे ,बच्चे सब पर मस्ती छायी।
रंगों की हो रही बौछार।
आया आज खुशियों का त्यौहार।
गुजिया,मठरी बहुत बनाये।
ठाकुर जी को भोग लगाये।।
आज घर पर बनेगी ठंडाई।
जम के चले आज पुरवाई।
उस पर चढ़ा भांग का रंग।
मस्ती करेंगे सब के संग।
ब्रज की होरी वर्णन करी ना जाये। या ब्रज में सर्व सुख मिल जाये।
धूम मचाये नर और नारी,
होरी  खेले बहुत विस्तारी।
एक महीना का ये त्यौहार,
लड्डू और लठमार का प्रचार।
अमीर गुलाल उड़े बहुरंगा ।
ब्रज में हुल्लड़ खूब अतरंगा।।
निकली मुर्खन की बारात,
जामे काऊ के सर पर काउ की लात।
कोउ छेड़े अपने अलाप,कोउ ठाडो मुस्कात।
काऊ की दांडी लम्बी मूँछ।
काउ के लग रही पूँछ।।
काउ के गाल लाल गुलाबी।
काउ ने पहनी है साड़ी।
काउ ने गौरी के मल दिये गाल।
काउ ने चली टेडी मेढी चाल।।
होरी को हुल्लड़ मच रो आज।
ब्रज सुंदर सज रो आज।।
फिर सुनेगे कवि सम्मेलन।
सुंदर सुंदर सब को वर्णन।
ऐसे ब्रज में आनंद आये।
या ब्रज में तीन लोक समाये।।
राजाधिराज यहाँ के राजा।
बिहारी जी पर बजे बैंड बाजा।
होरी की मस्ती में संध्या मगन हो जाये।
आँंख मूंद ब्रज की होरी में खो जाये।।
- संध्या चतुर्वेदी  (काव्यसंध्या )
शिक्षा             :   बी० ए० , हिंदी साहित्यक
निवासी           :   मथुरा,यूपी , वर्तमान-अहमदाबाद,बोपल
रचना  प्रकाशन   : राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्र और पत्रिकाओं में प्रकाशन।
सांझा सँग्रह-
समकालीन - हिंदी -कविता,साहित्यपिडिया माँ का सांझा संग्रह भाग -1 ,
काव्यस्पंदन - पित्र विशेषांक-2, व्यंग की बालाएं ,शब्दों का कारवां,पहला प्यार , लघुकथा के परिंदे , आज के हिंदी कवि, तिरंगा ,शब्दों में श्याम,अमृत काव्यम- देश के प्रमुख रचनाकारों में ।।
सम्मान पत्र – सर्वश्रेष्ठ लेखन सम्मान पत्र देवभूमि समाचार द्वारा,प्रशस्त्री पत्र सहित्यपिडिया से #कागज_दिल #साहित्य_तारिका सम्मान,#काव्य_कौमुदी सम्मान पत्र
काव्यांचल #आवाज_सम्मान,कलम की यात्रा दैनिक कार्य सम्मान पत्र,स्टोरी मिरर -लिटरेरी कैप्टिन, विनिंग सर्टिफिकेट,book of love participate certificate ,story mirror cetrifacte for appreciation काव्यांचल सम्मान पत्र ।।
विधा - कविता ,गजल,मुक्तक ,दोहा,दोहा मुक्तक,धनाक्षरी, कह मुकरियाऔर शायरी,संस्मरण,हाइकु,तांका, लघु कथा और लेख पसंदीदा विषय पर स्वतंत्र लेखन।

Leave a Reply